कानपुर देहात: खेत किनारे नाले में मिला संदिग्ध मोर्टार सेल, क्षेत्र में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के कानपुर देहात जनपद में खेत किनारे पानी से भरे नाले में संदिग्ध मोर्टार सेल मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव के पास की है।

कानपुर देहात: खेत किनारे नाले में मिला संदिग्ध मोर्टार सेल, क्षेत्र में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में खेत किनारे पानी से भरे नाले में संदिग्ध मोर्टार सेल मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार खेत की सिंचाई के दौरान किसान की नजर मोर्टार सेल पर पड़ी। मोर्टार सेल मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कराया और एरिया को सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई। इसके बाद बम निरोधक/उड़न दस्ते की टीम को सूचित किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद पता लगाया जाएगा कि मोर्टार सेल कहां से आया और कब से वहां पड़ा था।