चंदौली: नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप

उप्र के चंदौली जनपद में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट का भी आरोप है।

चंदौली: नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट का भी आरोप है।

मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव का है। प्राप्त समाचार के अनुसार पीड़िता की मां ने गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाया है। नाबालिग के सिर पर ईंट से हमला किया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।