सूर्यवंशी की वजह से इस स्टार प्लेयर को मिली IPL टीम बदलने की सलाह, यह टीम रहेगी सही
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हर किसी को ओवरशैडो कर रहे हैं।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह हर किसी को ओवरशैडो कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स में उनके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार किया है, मगर जिस तरह सूर्यवंशी रन बना रहे हैं उसके सामने जुरेल के यह रन फीके पड़ गए।
जुरेल के अलावा एक और खिलाड़ी हैं जो इस सीजन वैभव सूर्यवंशी की चमक के आगे फीका पड़ गया। यह खिलाड़ी और कोई नहीं भारतीय टेस्ट ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं।
जायसवाल ने पिछले कुछ सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी को प्रभावित किया था, मगर वैभव सूर्यवंशी के आने से उनकी चमक फीकी पड़ गई। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने यशस्वी जायसवाल को आईपीएल टीम बदलने की सलाह दी है।
2020 से RR टीम का अहम हिस्सा रहे जायसवाल को अंबाति रायडू ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की सलाह दी है, ताकि वह सूर्यवंशी की छाया से बाहर निकल सकें और दूसरी टीम के साथ अपने लिए जगह बना सकें।
उन्होंने पर कहा, “उसे अपनी टीम बदलने की जरूरत है क्योंकि वह सिर्फ किसी खिलाड़ी के साथ बैटिंग करके हर बार पीछे नहीं रह सकता। वह अपने आप में एक स्टार है। अगर वह किसी दूसरी टीम में जाता है, तो वह अपने दम पर मैच जीतेगा।
उसे उस जगह और उस प्लेटफॉर्म की जरूरत है क्योंकि यह खिलाड़ी लोगों पर हावी होता रहेगा, इसलिए उसके साथ एक सीनियर पार्टनर होना चाहिए जो इससे निपट सके और उसके लिए खुश हो। जो हो रहा है उसके लिए खुश रहें और नॉन-स्ट्राइकर के साथ मुकाबला न करें।”
अब सवाल यह है कि यशस्वी जायसवाल जाए तो जाए किस टीम में? कौन सी जायसवाल का अगला घर हो सकती है? रायडू के अनुसार, इसका लॉजिकल जवाब मुंबई इंडियंस है।
रोहित शर्मा का MI के साथ लंबा करियर नहीं बचा है, और जायसवाल के साथ भारतीय ODI टीम में भी उनका सीधा कॉम्पिटिशन होने के कारण, उनके लिए उसी फ्रेंचाइजी में जाना ही सही है जहां वह क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं।
जायसवाल ने अपना सारा डोमेस्टिक क्रिकेट मुंबई के लिए खेला है– रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी– जिससे रायुडू के लिए जवाब बिल्कुल साफ हो जाता है। उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस जायसवाल के लिए एक अच्छी टीम है।"

Janmat News 
