जालौन: साइबर क्राइम से ठगे गए पीड़ितों की धनराशि खाते में वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
उप्र के जालौन जनपद में साइबर सम्बन्धी बढ़ते अपराधों के रोकथाम एवं बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द रावत के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण.
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के जालौन जनपद में साइबर सम्बन्धी बढ़ते अपराधों के रोकथाम एवं बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द रावत के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय साइबर सेल के प्रभारी चन्द्रदेव यादव के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल द्वारा साइबर एनसीआरपी पोर्टल में प्राप्त शिकायत संख्या- 33110260299199 में आवेदक विपुल महेश्वरी पुत्र प्रेम प्रकाश महेश्वरी नि0 कालपी रोड थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन से रुपये 2,13,128/- का फ्राड एपीके फाइल के माध्यम से हुआ।
जिस पर त्वरित कार्यवाही कर बैंक को मेल कर व बैंक से समन्वय स्थापित कर 1,67,128/- रूपये आवेदक के खाते वापस कराये गये तथा 46,000/- रूपये फ्रॉडस्टर के खाते में सीज कराये गये हैं।
जनपदीय साइबर सेल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को आर्थिक राहत प्राप्त हुई है । साइबर अपराधों के विरुद्ध जनपद जालौन पुलिस की प्रतिबद्धता तथा पीड़ितों की सहायता हेतु किये जा रहे निरन्तर प्रयासों का यह एक महत्वपूर्ण उदाहरण है ।
कुल बरामद धनराशि 2,13,128/-रुपये जिसको पुलिस टीम द्वारा वसूल कराया गया जिसमें शामिल टीम में प्रमुख रूप से निरीक्षक चन्द्रदेव यादव,प्रभारी जनपदीय साइबर सेल. उ0नि0 अजीत शर्मा, उ0नि0 जगवीर सिंह, मु0आ0 पप्पू लाल एवं समस्त जनपदीय साइबर सेल टीम।



