हरदोई में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश,10 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में लैपटॉप मोबाइल व सिम कार्ड बरामद
उप्र की हरदोई पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी वेबसाइटों और गेमिंग ऐप्स के जरिए लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र की हरदोई पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी वेबसाइटों और गेमिंग ऐप्स के जरिए लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सभी 10 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह शातिर गिरोह लोगों को ठगने और सट्टेबाजी के लिए कई नामचीन फर्जी वेबसाइट्स और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप 2 टैबलेट 26 मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित 42 अतिरिक्त सिम कार्ड 6 एटीएम कार्ड 4 बैंक पासबुक 1 आधार कार्ड अज्ञात व्यक्तियों के नाम पर बने फर्जी दस्तावेज और भारी मात्रा में यूपीआई आईडी की सॉफ्ट कॉपी।
एएसपी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और छत्तीसगढ़ के रहने वाले शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।
जिनमे जदवीर सिंह उर्फ जस्सी सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम लालापुरवा, थाना रानीपुर, जिला बहराइच,आयुष सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी रानीबाग, थाना कोण्डी, जिला बहराइच,
गगन साहू पुत्र रंजीत साहू निवासी रावलभाटा, थाना सुपेला दुर्ग जिला छत्तीसगढ़।रामधीरज सिंह पुत्र समयदीन सिंह निवासी गाजीपुर, थाना रानीपुर जिला बहराइच,लवकुश गुप्ता पुत्र रामनारायण गुप्ता निवासी शिवनहा, थाना हुजूरपुर, जिला बहराइच।
लवकुश सिंह पुत्र प्रधान सिंह निवासी फतेहपुरवा, थाना रामगांव जिला बहराइच,हर्षित सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी समरदहा थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर,अंशुमान पाण्डेय पुत्र अरुण कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम नागवां,
थाना नौगढ़, जिला सिद्धार्थनगर अर्जुन कुमार रावत पुत्र राजेश कुमार रावत निवासी कस्बा महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर,शुभम गुप्ता उर्फ रजनीश गुप्ता निवासी गाजीपुर कोटड़ी, थाना रानीपुर, पोस्ट हुजूरपुर, जिला बहराइच है।
एएसपी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा प्रभारी साइबर थाना निरीक्षक उमेश त्रिपाठी साइबर थाना निरीक्षक वहीद अहमद प्रभारी साइबर सेल समेत उनकी टीम रही।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल साइबर क्राइम सुबोध गौतम के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने किया।
साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के काम करने के अनोखे और संगठित तरीके का खुलासा हुआ है।
यह गिरोह तीन अलग-अलग टीमें बनाकर काम करता था पहली टीम फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से लोगों को कम समय में अधिक पैसे कमाने या आकर्षक ऑफर का लालच देती थी। लोग इनके झांसे में आकर गेमिंग ऐप या वेबसाइट पर अपना पैसा लगा देते थे। दूसरी का काम ठगी के लिए जरूरी संसाधन जुटाना था।
यह टीम व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से जुड़े लोगों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और उनसे जुड़े पिन व इंटरनेट बैंकिंग की गुप्त जानकारियां जैसे जी-मेल आईडी और पासवर्ड खरीदती थी। तीसरी टीम द्वारा जुटाए गए इन बैंक खातों और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल तीसरी टीम करती थी।
गेमिंग ऐप में हारे हुए लोगों का पैसा सीधे इन फर्जी खातों में ट्रांसफर कराया जाता था। इसके बाद व्हाट्सएप पर मिले क्यूआर कोड के जरिए पैसे को अलग-अलग खातों में घुमाकर निकाल लिया जाता था।
सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा जेल में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है।

Janmat News 
