सीतापुर में कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या, हिरासत में आरोपी

उप्र के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में शुक्रवार सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।

सीतापुर में कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या, हिरासत में आरोपी
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव में शुक्रवार सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला एक दूसरी महिला को हमलावर से बचाने पहुंची थीं, तभी आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

घटना में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

पूरा मामला कमलापुर थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव का है, जहां रामदेवी अपने भतीजे के घर आई थीं। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप उर्फ समदू ने दीवार फांदकर दीपू की पत्नी सरोजनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सरोजनी को बचाने के लिए रामदेवी बीच में आईं, तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रामदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, क्षेत्राधिकारी सिधौली वेदप्रकाश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।