पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, परिवार से भी बेदखल... जानिए तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है सोशल मीडिया पर अपनी कथित रिलेशनशिप को सार्वजनिक करना। तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते की जानकारी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी, जिसके बाद पार्टी में हलचल मच गई।

पटना/जनमत:- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है सोशल मीडिया पर अपनी कथित रिलेशनशिप को सार्वजनिक करना। तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते की जानकारी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी, जिसके बाद पार्टी में हलचल मच गई।
लालू यादव ने न सिर्फ तेज प्रताप को घर से बाहर कर दिया, बल्कि उन्हें राजद से 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है।
तेज प्रताप यादव की संपत्ति का ब्योरा:
चल संपत्ति
· नकद राशि: ₹1.25 लाख
· बैंक डिपॉजिट: ₹14 लाख+
· शेयर मार्केट निवेश: ₹25 लाख (भारतीय कंपनियों में)
· कर्ज: ₹17 लाख से अधिक
वाहन कलेक्शन
· Honda CBR 1000RR बाइक: ₹15.46 लाख
· BMW कार सहित अन्य लग्ज़री वाहन: ₹29 लाख+
· सोने के आभूषण: ₹4 लाख मूल्य के
अचल संपत्ति
· एग्रीकल्चरल लैंड (गोपालगंज व फुलवारी शरीफ में): ₹32 लाख+
· नॉन एग्रीकल्चरल लैंड: ₹36 लाख
· कॉमर्शियल बिल्डिंग (पटना में): ₹30 लाख
· दो आलीशान मकान (औरंगाबाद व गोपालगंज में): ₹62 लाख+
विपक्ष का आरोप है कि तेज प्रताप के पास घोषित संपत्ति से कहीं अधिक संपत्ति है, हालांकि इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो सकी है।
लालू यादव ने तेज प्रताप को निष्कासित करते हुए कहा कि उनका व्यवहार परिवार की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप नहीं है। इससे पहले भी तेज प्रताप अपने बयानों और विवादों के चलते पार्टी और परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं।