ईरान के लोगों के खून का बदला लेंगे- मुज्तबा खामेनेई

ईरान के लोगों के खून का बदला लेंगे- मुज्तबा खामेनेई
Published By - ANKUSH PAL

देश /विदेश (जनमत) :-  ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने   ने कहा, ईरान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है. उसने अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं किया है, बल्कि उन देशों में अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया है क्योंकि दुश्मन उन इलाकों से ईरान पर हमला कर रहा था. हम दुश्मन से नुकसान की भरपाई भी करेंगे. अमेरिका-इजराइल को अपने तेवर दिखा दिए हैं. उन्होंने दो टूक कहा है कि होमुर्ज स्ट्रेट बंद रहेगा. ईरान हर मौत का बदला लेगा. हम किसी की शहादत को नहीं भूलेंगे.

 ईरान के लोगों के खून का बदला लेंगे. हम हर बच्चे की मौत का बदला लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी देशों से कहा है कि वो अपनी जमीन से अमेरिका को हटाएं. हम मिडिल ईस्ट में सभी यूएस बेस पर हमले करेंगे.मुज्तबा खामेनेई ने कहा, हम अपने शहीदों खासकर मिनाब के शहीदों के खून का बदला जरूर लेंगे. इस दौरान उन्होंने ईरानी सेना की तारीफ भी की. मुज्बता ने कहा, ईरानी सेना मजबूती से अपने देश की रक्षा कर रही है और दुश्मनों के हमलों का जवाब दे रही है.

अमेरिकी और इज़राइली हमलों का शिकार हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनके सब्र की दुआ की. साथ ही लोगों को यकीन दिलाया कि हर ईरानी शहीद के खून का बदला लिया जाएगा.ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने कहा, अगर दुश्मन नुकसान की भरपाई नहीं करेगा तो हम जितना जरूरी समझेंगे उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करेंगे. अगर ये मुमकिन नहीं हुआ तो हम दुश्मन की उतनी ही प्रॉपर्टी तबाह कर देंगे. उन्होंने रेजिस्टेंस फ्रंट के लड़ाकों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम रेजिस्टेंस फ्रंट के देशों को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं.