जनशिकायत निस्तारण में औरैया पुलिस का प्रदेश में दबदबा, IGRS रैंकिंग में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान
मूल्यांकन में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें औरैया पुलिस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ पाया गया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में औरैया पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। फरवरी 2026 की IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में औरैया पुलिस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों को पीछे छोड़ते हुए लगातार तीसरी बार पहला स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के आधार पर यह रैंकिंग जारी की जाती है। इस मूल्यांकन में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें औरैया पुलिस का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ पाया गया।
जनशिकायतों के समाधान में जिले के कई थाना क्षेत्रों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। अजीतमल, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना और कुदरकोट थाना क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया, जिससे जिले की समग्र रैंकिंग को मजबूती मिली।
औरैया पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाधान दिवस और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता तथा जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के चलते जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक औरैया ने IGRS सेल में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों का समय पर और संतोषजनक निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय और बेहतर सेवाएं मिल सकें।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.