हरदोई एसपी ने मोहर्रम को लेकर अति संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
उप्र के हरदोई जनपद के एसपी अशोक कुमार मीणा ने मोहर्रम को लेकर अति संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीओ हरियावां व पुलिस बल के साथ भ्रमण किया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के एसपी अशोक कुमार मीणा ने मोहर्रम को लेकर अति संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीओ हरियावां व पुलिस बल के साथ भ्रमण किया।
पुलिस बल ने मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से निरीक्षण किया है। इस दौरान पिहानी कस्बे के प्रमुख इमामबाड़ों जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोहर्रम के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं ताजियादारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
एसपी ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Janmat News 
