औरैया सदर तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कब्जामुक्त कराई ग्रामसभा की भूमि
उप्र के औरैया जनपद की सदर तहसील में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. सदर तहसील के ग्राम इकौरापुर की ग्रामसभा की भूमि कब्जामुक्त कराई गई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की सदर तहसील में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. सदर तहसील के ग्राम इकौरापुर की ग्रामसभा की भूमि कब्जामुक्त कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत खसरा संख्या 822 (चरागाह) व 908 (खेल मैदान) से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
बता दें कि अतिक्रमणकर्ता हर्ष मिश्रा ने फसल बोकर कब्जा किया था और नोटिस के बाद भी जमीन नहीं छोड़ी। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरा कब्जा हटवाया।
कब्जामुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई। प्रशासन ने चेताया सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Janmat News 
