बरेली के बदायूं-मथुरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में छह लोगों की मौत

उप्र के बरेली जनपद के बदायूं-मथुरा मार्ग पर बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के पास एक अत्यंत भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई

बरेली के बदायूं-मथुरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में छह लोगों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के बदायूं-मथुरा मार्ग पर बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला के पास एक अत्यंत भीषण सड़क हादसा हो गया। ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग कछला से भात मांगने की रस्म में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से गठौना गांव जा रहे थे। मार्ग पर ई-रिक्शा की ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।