फतेहपुर में जेसीबी से कुचल कर ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रैक्टर चालक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रैक्टर चालक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान अतुल तिवारी के रूप में हुई है, जो कि मिट्टी ढुलाई में उसका ट्रैक्टर लगा था। परिजनों का आरोप है कि अतुल की हत्या जेसीबी से कुचलकर की गई है।
बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर अतुल तिवारी का जेसीबी मालिक धनंजय सिंह से विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक अतुल के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Janmat News 
