औरैया में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध परिवहन करते तीन डम्पर सीज
उप्र के औरैया जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में जांच हुई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में जांच हुई है।
खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव भी अभियान में मौजूद रहे। इस दौरान 44 वाहनों की चेकिंग में 4 डम्पर अवैध परिवहन करते पकड़े गए। इन चार डम्परों पर कुल ₹2.54 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
एक वाहन जुर्माना जमा होने पर छोड़ा गया जबकि तीन डम्पर सीज कर दिए गए। सीज वाहनों को देवकली पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। औरैया प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और राजस्व क्षति करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Janmat News 
