भारत की आत्मा गाँव है और किसान प्राण है - पंकज चौधरी
देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ी है। सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है और सरकार की नीतियों के कारण आज समाज के हर वर्ग का उत्थान हो रहा है।
महाराजगंज (जनमत):- देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार में विकास की रफ्तार बढ़ी है। सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है और सरकार की नीतियों के कारण आज समाज के हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। भाजपा नीत केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों ने हाल ही में देश का बजट पेश किया है। यह बजट भारत के अमृत काल का बजट है। यह बजट देश के विकास और गरीबों के कल्याण का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, विजन और विकसित भारत के संकल्प को रेखांकित करता है। उक्त बाते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोगों से कही। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गाँव है और किसान प्राण है।आज का बजट ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की प्रगति में नए आयामों को स्थापित करेगा। एक सशक्त समृद्ध शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में हमारी सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार संस्कृति और विरासत को संरक्षित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को बढ़ाने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया है। जिससे सनातन संस्कृति का वैभव पूरे विश्व पटल पर बढ़ा है। महाकुम्भ का पर्व अनेकता में एकता का और भारत की विराट संस्कृतियों का अलौकिक दर्शन है।सद्भाव, सौहार्द, सामाजिक समरसता का प्रतीक त्रिवेणी पथ का महापर्व प्रयाग कुंभ मेला छुआछूत, जातीयता, साम्प्रदायिकता से परे और सहिष्णुता की जीती जागती मिसाल है। पंडित दींन दयाल उपाध्याय के दर्शन को आत्म सात कर हमारे प्रधान मंत्री ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की।व्यक्ति के निर्माण से हो समाज का निर्माण होता है। समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,मंडल अध्यक्ष टाइगर तिवारी,विजय गौड़, हेमंत गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, मोलई प्रसाद, आकाश गुप्ता, सूर्यनाथ शर्मा, अरविंद मौर्य, जय हिंद चौधरी,संतोष गुप्ता, मनोज जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, निहाल सिंह,आकाश श्रीवास्तव,आदि लोग मौजूद रहे |
Reported By- Vijay Chaurasiya
Published By- Ambuj Mishra

Janmat News 
