असम विमान हादसे में अलीगढ़ का लाल शहीद, सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे पांच जवान शहीद हो गए।

असम विमान हादसे में अलीगढ़ का लाल शहीद, सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे पांच जवान शहीद हो गए।

इस हादसे में उप्र के अलीगढ़ जनपद के टप्पल क्षेत्र के सालपुर गांव निवासी सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा भी शहीद हो गए जिसके बाद सालपुर गांव सहित पूरे जंद में मातम पसर गया।

गौरतलब है कि असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर लैंडिंग के समय वायुसेना का एएन-32 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमे टप्पल क्षेत्र के सालपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा समेत पांच जवानों की मौत हो गई। जितेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।