Aaj ka Rashifal 31 August 2026: वृषभ, कन्या और धनु राशि के पारिवारिक जीवन में बनी रहेगी मिठास; पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 31 अगस्त 2026 दिन सोमवार को कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह करीब पौने नौ बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

Aaj ka Rashifal 31 August 2026: वृषभ, कन्या और धनु राशि के पारिवारिक जीवन में बनी रहेगी मिठास; पढ़ें दैनिक राशिफल
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। आज 31 अगस्त 2026 दिन सोमवार को कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह करीब पौने नौ बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज बहुला चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा होगी। उदया तिथि के अनुसार आज ही कजरी तीज का व्रत भी रखा जाएगा।

चंद्रमा आज मीन राशि में ही रहते हुए रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और देर रात करीब सवा तीन बजे तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे और भारीपन महसूस होना स्वाभाविक है, खासकर मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह असर ज्यादा रहेगा।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन कैसा रहेगा?

मेष

आज खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास बना रहेगा, कोई रचनात्मक विचार भी सामने आ सकता है, इसे आगे बढ़ाइए। मन में एक अलग तरह का भारीपन और गहन आत्म-चिंतन भी महसूस हो सकता है, ऐसे में अकेले में कुछ वक्त बिताना आज खासतौर पर जरूरी लगेगा, इसे नजरअंदाज मत कीजिए। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में सावधानी रखें।

वृषभ

आज सामाजिक दायरे में मन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। समाज के काम या लोगों की अपेक्षाओं का दबाव महसूस हो सकता है। साथ ही किसी बात को लेकर निराशा जैसा एहसास भी हो सकता है।

इसे सामान्य समझिए। पारिवारिक मामलों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा, घर के किसी विषय पर बातचीत सुखद रह सकती है। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, बड़े निर्णय आज सोच-समझकर ही लीजिए।

मिथुन

आज कामकाज के मामलों में गंभीरता से काम करने की जरूरत महसूस होगी, पर खुद पर बहुत ज्यादा दबाव मत डालिए। बिना तनाव लिए जितना काम हो सके, करने की कोशिश कीजिए। आज बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा। स्वभाव में आज भी तीव्रता महसूस हो सकती है। बातचीत में आज पहले से ज्यादा सहजता महसूस होगी, फिर भी सामान्य सावधानी रखिए।

कर्क

आज आपके भीतर एक अलग तरह की भावनात्मक गंभीरता रहेगी। लिहाजा, किसी विषय जैसे अपने स्वंय के बारे में, घर-परिवार, मां आदि के बारे में बहुत ज्यादा सोचने से बचें। कुछ मालमों में आपको अनिश्चितता भी महसूस हो सकती है। आज कोई बड़ा फैसला या नई शुरुआत टाल दीजिए। गुरु की कृपा से व्यक्तित्व में गंभीरता रहेगी और आपकी बातों में वजन होगा।

सिंह

आज बातचीत और संचार में आज पहले से राहत महसूस होगी। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी। सूर्य की स्थिरता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा हो सकती है। टीम का नेतृत्व करने के मामले में भी आप आगे रहेंगे। आपकी बात को कोई काटेगा नहीं, आपके निर्देशन में लोग बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे।

कन्या

आज जीवनसाथी या करीबी रिश्तों से जुड़े मामलों में भावनात्मक गंभीरता महसूस होगी, इसलिए आज संवेदनशील बने रहिए। अपने लिए भी अच्छी भावना रखें, निगेटिव विचारों को हावी न होने दें।

आज भी खुद पर सवाल मत उठाइए, आत्म-संदेह से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। भीतरी सोच में आज गहराई रहेगी, अकेले में समय बिताने से मन को राहत मिलेगी।

तुला

आज दिनचर्या थोड़ी उलझी हुई रह सकती है और सेहत को लेकर मन में एक अलग तरह का भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा चिंता मत कीजिए, सरल और आरामदायक दिनचर्या अपनाइए। सामाजिक दायरे और आमदनी से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से काम करेंगे। करियर के मामलों में कोई अहम काम आज अच्छे नतीजे दे सकता है। रचनात्मक कामों में आज भावनात्मक गहराई के साथ काम करेंगे। ऐसे काम आपको बोझ की तरह नहीं लगेंगे, मन को शांति देने वाले होंगे। गंभीरता भी हावी हो सकती है, ऐसे में खुद पर बहुत ज्यादा दबाव मत डालिए।

धनु

आज पारिवारिक मामलों में भावनात्मक गंभीरता और संवेदनशीलता महसूस होगी। लिहाजा, घर में किसी बात को लेकर धैर्य बनाए रखिए। आज के दिन अपने रिश्तों को सहेजना अहम रहेगा। किसी गुप्त प्रयास या पढ़ाई-लिखाई के काम में आज शुभता और गहराई महसूस होगी।

मकर

आज शारीरिक-मानसिक दबाव ज्यादा रहेगा। काम की अधिकता की वजह से परेशान महसूस कर सकते हैं। मगर, सप्तम स्थान पर बैठे देवगुरु बृहस्पति आपको ज्ञान देंगे। लिहाजा, अपनी बुद्धि और विवेक से काम लीजिए।

बातचीत और संवाद के मामलों में एक अलग तरह की गंभीरता और संवेदनशीलता महसूस होगी, इसलिए आज कोई भी बड़ा फैसला, नई शुरुआत या जरूरी बातचीत पूरी तरह टाल दीजिए।

कुंभ

आज पैसों के मामलों में एक अलग तरह की गंभीरता महसूस होगी, इसलिए खर्च से जुड़ा कोई भी फैसला आज भावनाओं में बहकर बिल्कुल मत लीजिए, गंभीर समीक्षा के बाद ही आगे बढ़िए।

रिश्तों में आज आत्मविश्वास बना रहेगा। करियर में साझेदारी को लेकर सामान्य सावधानी बरतें। आज बड़ा खर्च टालना ही बेहतर रहेगा, पुरानी बचत और खर्च का हिसाब-किताब ठीक से देख लीजिए। प्रेम-प्रसंग में आज सामान्य स्थिति रहेगी, धैर्य रखिए।

मीन

आज भावनात्मक भारीपन ज्यादा होने से आप मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। गहन आत्म-मूल्यांकन का खासतौर पर संवेदनशील दिन है। मन उदास रह सकता है या मानसिक थकान का एहसास हो सकता है। किसी करीबी से मन की बात साझा करने से हल्कापन महसूस होगा। यह भी एक दौर है, जो जल्द गुजर जाएगा।