रायबरेली में चार दिन से लापता अधेड़ का तालाब में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़बारा गांव में चार दिन से लापता 55 वर्षीय शीतल सरोज का शव तालाब में मिला। पुलिस ने जांच शुरू की।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली: जिले के डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी अंतर्गत दोस्तपुर बुढ़बारा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित तालाब में चार दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय शीतल सरोज, निवासी दोस्तपुर बुढ़बारा के रूप में हुई है।
चार दिन से लापता थे शीतल सरोज
परिजनों के अनुसार शीतल सरोज पिछले चार दिनों से लापता थे। परिवार के लोग उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। सोमवार को गांव के बाहर तालाब में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
तालाब में शव देख ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
तालाब में शव उतराता दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परशदेपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। शीतल सरोज की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।




