दस्यु सुंदरी सीमा परिहार का वीडियो वायरल, छोटे भाई की सुरक्षा के लिए पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
सीमा परिहार ने आरोप लगाया है कि अजीतमल कोतवाली पुलिस बिना किसी पूर्व सूचना, वारंट या सम्मन के उनके छोटे भाई रामवीर परिहार को उठाकर ले गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
औरैया से अरूण बाजपेयी की रिपोर्ट —
औरैया/जनमत न्यूज। कभी खौफ का पर्याय रही दस्यु सुंदरी सीमा परिहार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण कोई आपराधिक घटना नहीं, बल्कि अपने छोटे भाई की सुरक्षा को लेकर लगाई गई गुहार है। सीमा परिहार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अजीतमल कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपने छोटे भाई रामवीर परिहार की रक्षा की मांग की है।
वायरल वीडियो में सीमा परिहार ने आरोप लगाया है कि अजीतमल कोतवाली पुलिस बिना किसी पूर्व सूचना, वारंट या सम्मन के उनके छोटे भाई रामवीर परिहार को उठाकर ले गई। सीमा का कहना है कि जब पुलिस से इसका कारण पूछा गया, तो उन्होंने वर्ष 1999 के एक पुराने मुकदमे का हवाला दिया। हालांकि, सीमा परिहार का दावा है कि इस मामले में न तो उन्हें और न ही उनके भाई को आज तक कोई वारंट या नोटिस प्राप्त हुआ है।
सीमा परिहार ने वीडियो के माध्यम से कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से उनका परिवार भयभीत है और उनके भाई की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों से हस्तक्षेप कर उनके छोटे भाई की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
यह वीडियो सीमा परिहार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सीमा परिहार कभी चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रही कुख्यात दस्यु सुंदरी के रूप में जानी जाती थीं। वर्ष 2000 में उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की और तब से वह एक आम नागरिक की तरह जीवन व्यतीत कर रही हैं। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों ने एक बार फिर पुलिस कार्यप्रणाली और पुराने मामलों की कार्रवाई को लेकर बहस छेड़ दी है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर क्या रुख अपनाता है तथा रामवीर परिहार के मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.