संभल: चुनावी रंजिश में महिला की हत्या, शव रखकर प्रदर्शन; गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोका अंतिम संस्कार
उप्र के संभल जनपद के पहलबाड़ा गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की सास राशन डीलर प्रेमवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/ जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के पहलबाड़ा गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की सास राशन डीलर प्रेमवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए थाने के आगे शव रख कर किया प्रदर्शन,परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, सुरक्षा में गांव में तैनात पुलिस।
जनपद के बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हुई प्रधान की सास की हत्या के मामले में रविवार को स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बबराला थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
उन्होंने कहा है कि जब तक हत्यारोपी पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को समझा रही है। आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
प्रधान की राशन डीलर सास की गोली मारकर की थी हत्या
बता दें कि गांव पहलवाड़ा में मीरा देवी मौजूद प्रधान हैं। इनके पति पवन यादव का गांव के रहने वाले सुभाष पक्ष से चुनावी रंजिश चल रही है। डेढ़ महीने पहले शिकायतों पर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए भी टीम पहुंची थी।
यह शिकायत भी सुभाष पक्ष की तरफ से प्रधान के खिलाफ की गई थी। इस बार भी दोनों पक्षों के लोग प्रधानी को लेकर आमने-सामने बताया जा रहे हैं। प्रधान की सास राशन डीलर भी हैं तो सुभाष पक्ष द्वारा राशन वितरण में घपले की शिकायत भी की गई थीं। इसलिए दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल रहता है।

Janmat News 
