एटा: नाला निर्माण का विरोध, मजदूरों पर पथराव; दो घायल, निर्माण सामग्री को किया क्षतिग्रस्त
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया गांव में नाला निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मजदूरों पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया गांव में नाला निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मजदूरों पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति छत पर चढ़कर मजदूरों पर ईंट-पत्थर फेंकता दिख रहा है। मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने नाला निर्माण के लिए लाई गई सामग्री को भी तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया।
कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर चंद्र चूर्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज-कांपिल्य मार्ग पर नाली निर्माण और सड़क रखरखाव का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने मजदूरों पर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे वे घायल हो गए।
चंद्र चूर्ण सिंह ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पथराव करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। यह कार्य जयपुर हाउस आगरा की कार्यदाई संस्था द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए किया जा रहा है।

Janmat News 
