अमेठी में वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,ऑटो वाहन बरामद

जिले के थाना रामगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने चोरी के पार्ट्स लगा एक आटो को भी बरामद किया है।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

अमेठी में वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,ऑटो वाहन बरामद
Published By- A.K. Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट.

अमेठी/जनमत न्यूज़:- जिले के थाना रामगंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने चोरी के पार्ट्स लगा एक आटो को भी बरामद किया है।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, जिले की थाना रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आटो पर सवार अभियुक्त शिव भोले निवासी -थाना क्षेत्र रामगंज अमेठी को गिरफ्तार किया।पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शिव भोले ने बताया कि वह आटो उसके जीजा संदीप निवासी जिला प्रतापगढ़ के नाम से है जिसे वह चलाता है। बीते 15 दिसम्बर को प्रतापगढ़ में भोपिया मऊ क्रासिंग के पास उसका एक्सीडेंट हो गया था,पैसा न होने के कारण आटो वहीं छोड़कर चला आया था।

बतादें कि  बीते 30/31 दिसम्बर की रात्रि को उसने व उसके भाई राजकमल ने अपने घर के बगल में खड़े आटो को चोरी करके प्रतापगढ़ ले गये तथा अपने जीजा संदीप की मदद से एक जगह छुपा दिया था।03/04 जनवरी की रात्रि में एक सूनसान जगह नहर के पास तीनों ने मिलकर आटो के अच्छे पार्ट निकाल लिये थे,नंबर प्लेट उखाड़कर नहर के बहते पानी में फेंक दिया था और आटो को वहीं जला दिया था।निकाले गये पार्ट्स संदीप के इसी आटो में लगा दिया था तथा कुछ पार्ट्स राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था।गिरफ्तारी व बरामदगी कर पुलिस ने आवाश्यक विधिक कार्यवाही की।