राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, दोषी पर कार्रवाई तय: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर उप्र के बरेली जिले में बड़ा बयान दिया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, दोषी पर कार्रवाई तय: डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर उप्र के बरेली जिले में बड़ा बयान दिया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। चंपत राय के सवाल पर डॉ. अग्रवाल बोले- जांच पूरी होने दीजिए। बिना जांच किसी का नाम लेना उचित नहीं है।

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा अगर पहले ही तय कर लेंगे कि इसमें कौन शामिल है, तो जांच किस बात की। जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी होगा।

बीजेपी नेता ने कहा दोषी कोई भी हो, कार्रवाई तय है। एसआईटी का गठन हो चुका है, जांच जारी है। एक भी अपराधी के बचने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा जनता सब देख रही है, फैसला जनता करेगी। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से जोड़ा। डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल बोले- जांच से पहले निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। इस दौरान 22 राज्यों में बीजेपी सरकार बनने का भी जिक्र किया।