कानपुर के बिकरु हत्याकांड मामले के आरोपी धर्मेंद्र को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल
उप्र के कानपुर जनपद के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड मामले के आरोपी धर्मेंद्र उर्फ हीरु को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि बिकरु कांड में धर्मेंद्र विकास दुबे का खास गुर्गा था।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर जनपद के बहुचर्चित बिकरु हत्याकांड मामले के आरोपी धर्मेंद्र उर्फ हीरु को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि बिकरु कांड में धर्मेंद्र विकास दुबे का खास गुर्गा था।
सुप्रीम कोर्ट से धर्मेंद्र उर्फ हीरु को जमानत मिली है। माती जिला कारागार से धर्मेंद्र रिहाई हुई है। जिला कारागार से निकलते ही धर्मेंद्र उर्फ हीरु ने अपनी पत्नी को गले लगाया।
धर्मेंद्र बोले न्यायपालिका पर भरोसा था। उन्होंने अपने अधिवक्ता अश्वनी त्रिपाठी की जमकर तारीफ की। बता दें कि बिकरु गांव में सीओ समेत 8 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या हुई थी।




