फतेहपुर: गुलाबी गैंग ने किया बिंदकी कोतवाली का घेराव, लापता किशोरी को बरामद करने की मांग

फतेहपुर जनपद की गुलाबी गैंग द्वारा बिंदकी कोतवाली का घेराव किए जाने की खबर सामने आ रही है। गुलाबी गैंग ने पिछले दो महीने से लापता किशोरी का पता लगाने की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया।

फतेहपुर: गुलाबी गैंग ने किया बिंदकी कोतवाली का घेराव, लापता किशोरी को बरामद करने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद की गुलाबी गैंग द्वारा बिंदकी कोतवाली का घेराव किए जाने की खबर सामने आ रही है। गुलाबी गैंग ने पिछले दो महीने से लापता किशोरी का पता लगाने की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हुई थी। पिछले कई महीनों से किशोरी लापता है जिसकी तलाश में परिजन भटक रहे हैं।

बता दें कि किशोरी घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। किशोरी के लापता होने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।