मथुरा के नरहौली गांव में बारात के दौरान पथराव, वृद्ध महिला घायल, पांच हिरासत में
गांव की एक दुकान पर शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में पथराव का रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मथुरा/जनमत न्यूज। थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में बुधवार रात बारात के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि गांव की एक दुकान पर शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में पथराव का रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में दुकानदार पक्ष की एक वृद्ध महिला घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना मुख्य मार्ग पर होने के कारण आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। हालांकि विवाद के बावजूद बारात अपने गंतव्य तक पहुंची और विवाह समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.