मैनपुरी: पांच सूत्री मांगों को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उप्र के मैनपुरी जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन किसान (भानू ग्रुप) के बैनर तले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
मैनपुरी से गौरव पाण्डेय की रिपोर्ट
मैनपुरी/जनमत न्यूज़। उप्र के मैनपुरी जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन किसान (भानू ग्रुप) के बैनर तले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित दुबे के नेतृत्व में पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि जीटी रोड से निकलने वाले भारी वाहन टोल टैक्स को बचाने के लिए सकीट से लेकर ओछा पड़रिया चौराहे से कुरावली से गुजर कर जा रहे हैं जिससे मैनपुरी ओछा मार्ग खराब हो गया, जिसे तुरंत बनवाया जाए और भारी वाहनों पर नो एंट्री लगाया जाए।
विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि किसानों को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति पूर्ण नहीं हो पा रही है जिससे किसानो की फसले नष्ट हो रही है।

Janmat News 
