संभल: घनी आबादी में चल रही मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा वार, 32 को भेजा नोटिस

उप्र के संभल जनपद में मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा वार हुआ है। संभल की घनी आबादी में चल रहीं 32 फैक्ट्रियां रडार पर आ गईं हैं। प्रशासन ने इन 32 फैक्ट्रियों के मालिकों को नोटिस थमा दिया है।

संभल: घनी आबादी में चल रही मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा वार, 32 को भेजा नोटिस
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा वार हुआ है। संभल की घनी आबादी में चल रहीं 32 फैक्ट्रियां रडार पर आ गईं हैं। प्रशासन ने इन 32 फैक्ट्रियों के मालिकों को नोटिस थमा दिया है।

मैंथा फैक्ट्रियों के पास ना तो प्रदूषण बोर्ड की अनुमति थी और न ही फायर विभाग की NOC। इस सम्बन्ध में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया 29 यूनिटों को नोटिस भेजी गई है। 32 फैक्ट्रियां जांच के घेरे में हैं।

नियमों की अनदेखी पर अब जवाब तलब किया गया है। फैक्ट्री संचालकों को हिसाब देना होगा। संभल में उद्योगों की आड़ में सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप पर प्रशासन सख्त हो गया है।

एक महीने में जवाब नहीं दिया तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है। फैक्ट्री मालिकों की चिंता बढ़ गई है। घनी आबादी के बीच चल रहे मेंथा कारोबार पर बड़ा सवाल उठा है।

DM अंकित खंडेलवाल के निर्देश के बाद जांच शुरू हो गई है। अब प्रशासन की नजर हर यूनिट पर है। प्रशासन की कार्रवाई से मैंथा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। तमाम मैंथा कारोबारी DM से मिले। मामला संभल सदर इलाके का है।