बांदा: चोरी करने वाली महिलाओं के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; नगदी बरामद

उप्र के बांदा जनपद के थाना बबेरू पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बांदा: चोरी करने वाली महिलाओं के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; नगदी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद के थाना बबेरू पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे मे चोरी के 14 हजार 100 रुपए बरामद किए गए हैं।

अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे 25 फरवरी को बबेरू पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि 23 फरवरी को थाना मरका क्षेत्र के टोड़ी पुरवा के रहने वाले बद्रीप्रसाद कस्बा बबेरू में 02 अज्ञात महिलाओं द्वारा बैग से 15000 रुपए चोरी होने के संबंध मे थाना बबेरु पर सूचना दी।

जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम मे 25 फरवरी को थाना बबेरू पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को बांदा रोड़ बशीपुरवा से गिरफ्तार कर लिया ।

पकड़ी गई अभियुक्ताओं ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन लोगों द्वारा आस-पास के जनपदों मे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरी/टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग सम्मलित हैं व और कितनी जगह इनके द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जा रही है। गिरफ्तार अभिक्ताओं के कब्जे से चोरी के 14100 रुपए बरामद किए गए है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मंजू पत्नी राजेश निवासी कड़िया सासी थाना बोधा जनपद राजगढ़ (म.प्र)।

2. रूबिना पुत्री रतन निवासी कड़िया सासी थाना बोधा जनपद राजगढ़ (म.प्र)।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. रामेंद्र सिंह, कां. नरेश अहिरवार व म.कां. संध्या मौर्या शामिल रहे।