प्राइवेट एंबुलेंस चालक की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली।

प्राइवेट एंबुलेंस चालक की लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
REPORTED BY - RAJEEV SHUKLA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। देवकली थाना सेहरामऊ दक्षिण निवासी धनदेवी पत्नी ओमकार को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसे सत्यानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रुहेलखंड रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, मरीज को ले जाने वाली प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था। बावजूद इसके चालक ने किराये के लालच में एंबुलेंस चला दी। रुहेलखंड से भी मरीज को बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले ही सिलेंडर खाली होने का राज खुल गया।

रास्ते में जब पति धनपाल ने सिलेंडर की जांच की तो पाया कि वह खाली है। इस पर चालक आनन-फानन में मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा और वहां सिलेंडर बदलने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों और अन्य लोगों ने वीडियो बना लिया। सिलेंडर बदलते वक्त ही धनदेवी की मौत हो गई।

परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस चौकी पर एंबुलेंस को खड़ा कराया गया और परिजनों द्वारा तहरीर की तैयारी की जा रही है।