हाथरस: महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट व पथराव
उप्र के हाथरस जनपद में महिला से छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने वालों पर दबंगों ने पथराव किया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में महिला से छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने वालों पर दबंगों ने पथराव किया। दबंगों ने पहले लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, फिर छत पर चढ़कर पथराव किया।
मामला जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ गांव का है, जहां महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने पहले लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, फिर छत पर चढ़कर पथराव किया। गांव में पथराव होते ही भगदड़ मच गई।
दबंगों द्वारा पथराव करते हुए लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित ने इलाका पुलिस से शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

Janmat News 
