रायबरेली में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़
जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नमाज़ अदा की गई।
रायबरेली/जनमत न्यूज। जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नमाज़ अदा की गई। शनिवार की सुबह बड़े, बुज़ुर्ग और बच्चे पारंपरिक परिधान में ईदगाहों और मस्जिदों की ओर रवाना हुए। डबल फाटक स्थित ईदगाह, रेलवे स्टेशन रोड, कलेक्ट्रेट के पास, कहारों का अड्डा और खाली सहाट समेत कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की।
त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे। नगर पालिका द्वारा सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
ईदगाह में जिला प्रशासन के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा के महत्व को बताते हुए लोगों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म के लिए कुर्बानी दी थी, उसी की याद में बकरे की कुर्बानी कर अल्लाह को याद किया जाता है। इस पर्व को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, जो शनिवार को भक्ति, समर्पण और भाईचारे के भाव के साथ पूरी हुईं।

Janmat News 
