अयोध्या: आरोपों में घिरे ट्रस्ट कर्मचारी ने कैमरे पर आकर आरोपों पर दी सफाई, जारी किया वीडियो

उप्र के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है।

अयोध्या: आरोपों में घिरे ट्रस्ट कर्मचारी ने कैमरे पर आकर आरोपों पर दी सफाई, जारी किया वीडियो
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर सफाई दी है। वीडियो जारी कर कहा, मैं 1993 में विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा था। जिस जमीन की कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है, उसे मैंने साल 2008 में खरीदी थी।

इसका निर्माण साल 2015-16 में हुआ था। यानी कोर्ट का फैसला आने से पहले ही मेरा मकान बन गया था। मैंने ऑटो चलाकर कमाई की है। मंदिर ट्रस्ट में सेवा करने के लिए हमको लगाया गया था। हम बस मंदिर परिसर में रहते थे और सेवा करते थे जैसे कहां पंखा टंगवाना है, कहां साफ-सफाई करानी है और कहां पानी दिखवाना है।

जो लोग कह रहे हैं कि नोट गिनने वालों की तलाशी कैसे होती है, वहां कितने लोग हैं, उस बारे में मैं नहीं बता पाऊंगा क्योंकि उस विषय से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।