कौशाम्बी: कच्चे मकान पर गिरा पेड़, मलबे के नीचे दबकर तीन की मौत; गांव में पसरा मातम
उप्र के कौशाम्बी जनपद में तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आधी रात तेज आंधी और बारिश में घर के बाहर नीम का पेड़ भरभरा कर गिरा जिसमे माँ बेटी समेत तीन की मौत हो गई।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जनपद में तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। आधी रात तेज आंधी और बारिश में घर के बाहर नीम का पेड़ भरभरा कर गिरा जिसमे माँ बेटी समेत तीन की मौत हो गई।
पूरा मामला जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव के धूनी का पूरा का बताया जा रहा है जहां कच्चा मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान एक नीम का पेड़ कच्चे मकान के ऊपर गिर पड़ा, जिससे पूरा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए।
इस दर्दनाक हादसे में मां माया देवी, 3 साल के अनुभव और 4 साल की मासूम श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार का एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज आंधी और बारिश के बीच हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Janmat News 
