फर्रुखाबाद में महिला पर देवर से हलाला कराने का दबाव, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में महिला पर देवर से हलाला कराने का दबाव बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में महिला पर देवर से हलाला कराने का दबाव बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद में तीन तलाक और हलाला के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति व उनके दो भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने बताया कि तीन तलाक का भय दिखाकर देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Janmat News 
