कन्नौज: छठी के कार्यक्रम में कराया गया बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल; जांच के आदेश

उप्र के कन्नौज जनपद के सरकारी ब्लॉक परिसर में छठी का कार्यक्रम मनाया गया. इस दौरान हुए बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

कन्नौज: छठी के कार्यक्रम में कराया गया बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल; जांच के आदेश
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद के सरकारी ब्लॉक परिसर में छठी का कार्यक्रम मनाया गया. इस दौरान हुए बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

ब्लॉक परिसर में डांस का वीडियो आने से प्रशासन एक्शन में आ गया है। ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया है.  

VDO ने ग्राम प्रधान और सचिव की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं. बार बालाओं के डांस का यह वायरल वीडियो कन्नौज जिले के छिबरामऊ ब्लॉक परिसर का है।