मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग की सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री से शिकायत
उप्र के जनपद मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर द्वारा कराई गई सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद मुज़फ्फरनगर में सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर द्वारा कराई गई सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इस संबंध में सुमित मलिक, आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल को लिखित शिकायत भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सड़क महज 5 दिनों में ही उखड़ गई, जबकि जांच में सड़क की गुणवत्ता बेहद घटिया पाई गई और तारकोल तक नहीं डाली गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायतकर्ता ने सिंचाई विभाग के जेई, एई और एसडीओ पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया निर्माण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है और खेतों से शुगर मिल तक गन्ना ले जाना मुश्किल हो गया है।
मांग की गई है कि संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई हो तथा सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही वर्ष 2025-26 में निकाले गए सभी टेंडरों की गहन जांच कराने की भी मांग की गई है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं।

Janmat News 
