हरदोई: तालाब में डूबी दोनो किशोरियों के शव बरामद, सिघाड़े निकालने के दौरान डूबी थी 3 किशोरियां
उप्र के हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर दहेलिया गांव में शुक्रवार दोहपर सिंघाड़ा निकालने गई डूब गई दो किशोरियों के शव चौबीस घण्टे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर दहेलिया गांव में शुक्रवार दोहपर सिंघाड़ा निकालने गई डूब गई दो किशोरियों के शव चौबीस घण्टे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
घटना में 3 किशोरियां डूबी थी जिनमे से 1 को बचा लिया गया था जबकि आज सुबह से ही गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार अन्य दोनो की तलाश की जा रही थी।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुःखद घटना पिहानी इलाके के रामपुर गांव में शुक्रवार को तब हुई थी जब एक साथ तीन किशोरियां डूब गई थी। तीनों तालाब से सिंघाड़े निकालने गयी थी लेकिन इस घटना में जानवी (14 वर्ष) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था जबकि प्रियंका (12 वर्ष) और आरुषि (13 वर्ष) पुत्री कमलेश लापता थी।
एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और एसडीआरएफ टीम लगाई गई थी।आज दोनो के शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Janmat News 
