अयोध्या: ब्लॉक प्रमुख ने की नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का लाभ लेने की अपील, आएगी प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम
उप्र के अयोध्या जनपद के बीकापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने 22 फरवरी को अयोध्या के दर्शन नगर रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में पूरे उप्र से जाने-माने और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की एक टीम आ रही है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के बीकापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने 22 फरवरी को अयोध्या के दर्शन नगर रोड आशापुर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित होने वाले नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य मेला व गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में पूरे उप्र से जाने-माने और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की एक टीम आ रही है।
इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मरीज को परामर्श निशुल्क में जांच व निशुल्क दवा वितरण की जाएगी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने और उन्हें इस मेले तक लाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। ताकि शहर व ग्रामीण के लोग इस गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य मेले का लाभ ले सके।
यह स्वास्थ्य मेला एक दिवसीय चलेगा। बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने अपने ब्लॉक और अयोध्या जिले की जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं।

Janmat News 
