कन्नौज: गैस किल्लत को लेकर प्रशासन अलर्ट, निगरानी के लिए टीम गठित; डीएम ने कहा- कोई किल्लत नहीं
उप्र के कन्नौज जिले में गैस किल्लत को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निगरानी के लिए टीम गठित की है। तहसील स्तरीय तीन टीमें गैस एजेंसियो और पेट्रोल पंपो पर नजर रख रहीं हैं।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जिले में गैस किल्लत को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निगरानी के लिए टीम गठित की है। तहसील स्तरीय तीन टीमें गैस एजेंसियो और पेट्रोल पंपो पर नजर रख रहीं हैं।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में अभी गैस और पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की। डीएम ने यह भी कहा एसडीएम, सीओ की अगुवायी में गठित टीम लगातार जमाखोरी और कालाबाजारी की कर रही निगरानी।
दूसरी ओर गैस किल्लत की अफवाहों के बीच सिलेंडर लेने वालों की भीड़ एजेंसी पर उमड़ रही है। बता दें कि जिले में 28 गैस एजेंसी और 88 पेट्रोल पंप संचालित हैं।

Janmat News 
