हाथरस जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर दिया बड़ा संदेश, कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमिक बनकर किया श्रमदान
उप्र के हाथरस जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्वच्छता को लेकर बड़ा संदेश दिया है। इस हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमिक बनकर श्रमदान किया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्वच्छता को लेकर बड़ा संदेश दिया है। इस हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमिक बनकर श्रमदान किया।
डीएम अतुल वत्स व सीडीओ पी।एन। दीक्षित ने अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को साफ-सुथरा किया।


