कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आज गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्दरमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।
बेंगलुरु/जनमत न्यूज़। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आज गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्दरमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे। ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सिद्दरमैया कहा कि वह 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे।
CMO सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने बताया कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है, जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर चले गए हैं।
सिद्दरमैया ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला
कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे।
पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के महासचिवों के.सी. वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।
बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्दरमैया इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।

Janmat News 
