कांग्रेस नेता हसीब खान ने किया मुगलसराय विधानसभा का दौरा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी ज़ोन के प्रभारी हसीब खान ने चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा का दौरा किया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी ज़ोन के प्रभारी हसीब खान ने चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा का दौरा किया।
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हसीब खान का जोरदार स्वागत किया। प्रोग्राम में सभी धर्मों के लोगों ने कांग्रेस नेता हसीब खान व राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे गर्मजोशी के साथ लगाए।
जनता को किया संबोधित करते हुए हसीब खान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। हसीब खान ने कहा सभी देशवासी एकजुट होकर भाजपा सरकार को इस चुनाव में सत्ता से हटाने का मन बना चुके है।
हसीब खान ने कहा राहुल गांधी जिस तरह देश की जनता के लिए सड़को पर आम नागरिकों के हक की लड़ाई लड़ रहे है आने वाले समय में यही देश की जनता भाजपा का आने वाले चुनाव में सफाया करेगी।
युवाओं, छात्रों, किसानों, व सभी धर्मों के लोगों के साथ राहुल गांधी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके हक की लड़ाई में कांग्रेस ही सबसे आगे रही है। बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, प्रदेश में हो रहे महिला संबंधित अपराध व तमाम मुद्दों को लेकर हसीब खान ने भाजपा सरकार को घेरा।
बता दें कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हसीब खान लोगों के बीच लगातार पहुंच रहे हैं।
इस प्रोग्राम में कांग्रेस नेता हसीब खान के साथ कांग्रेस नेत्री एवं फ़िल्म अभिनेत्री ज़ारा खान उर्फ फ़िरदौस बानो, किफलाइन सिद्दीकी, आँशु भाई, नियाज भाई, महेंद्र यादव प्रधान, हामिदउल्लाह प्रधान, आजम खान,
तुफैल भाई, राधे श्याम यादव, मनोज पासवान, संदीप भारती, लालमन सोनकर , राजकुमार मौर्या, शिवा पासवान, राकेश गौतम, अखिलेश चौहान, राकेश भारती सहित सैकड़ो नेता, कार्यकर्त्ता और सम्मानित लोग मौजूद रहे।



