कानपुर देहात: सलावतपुर फायरिंग मामले में एसपी से मिले सपा नेता, जांच कर कार्यवाही करने की मांग

उप्र के कानपुर देहात जनपद में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक से मिले।

कानपुर देहात: सलावतपुर फायरिंग मामले में एसपी से मिले सपा नेता, जांच कर कार्यवाही करने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट 

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव समेत कई सपा कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक से मिले। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को एकपक्षीय बताते हुए दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सलावतपुर गांव का है, जहां बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। घटना के दौरान एक युवक के घायल होने की बात सामने आई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया था। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

वही अब समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि दूसरे पक्ष की शिकायत भी सुनी जाए और जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाए।