अयोध्या: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों को आर्थिक संबल, मिल्कीपुर में 185 जोड़ों का रहा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए आर्थिक राहत बन रही है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत 185 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

अयोध्या: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों को आर्थिक संबल, मिल्कीपुर में 185 जोड़ों का रहा लक्ष्य
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए आर्थिक राहत बन रही है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत 185 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह समारोह की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

वर्ष 2017 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ सभी वर्गों के पात्र परिवारों को मिलता है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। जिले में 12 से 17 अक्टूबर तक गोसाईगंज, मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली और अयोध्या विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।