अयोध्या में होटल रामोध्यम का भव्य शुभारम्भ, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें किया उद्घाटन

उप्र के अयोध्या धाम में शारदीय नवरात्रि के मौके पर होटल रामोध्यम का भव्य शुभारम्भ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें किया।

अयोध्या में होटल रामोध्यम का भव्य शुभारम्भ, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें किया उद्घाटन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम में शारदीय नवरात्रि के मौके पर होटल रामोध्यम का भव्य शुभारम्भ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें किया। यहाँ अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी का होटल रामोध्या के प्रबधक राज करण वर्मा द्वारा बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नें अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धांलुओं को बेहतर सुविधा मिले और उनका विश्वास होटल रामोध्यम पर बना रहे यही मंगल कामना है।

होटल के प्रबंधक राजकरण वर्मा नें बताया कि उनके यहाँ श्रद्धांलुओं की सुविधा के हिसाब सभी कमरे उपलब्ध है और शुद्ध शाकाहारी भोजन जिसकी गुणवक्ता पर विशेष ध्यान रखा गया है उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि उनके होटल रामोध्यम में कुल 21 कमरे है और सभी कमरे पूरी तरह से वातानुकूलित है और एक बड़ी सी रसोई भी है जो शुद्ध और उच्च गुणवक्ता वाले भोजन उपलब्ध कराएगी। इस दौरान कबीर मठ के उमाशंकर दास के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।