पीलीभीत में आबकारी विभाग की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक महिला गिरफ्तार
उप्र के जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न गांवों में छापेमारी कर करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और उप आबकारी आयुक्त बरेली के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 और क्षेत्र-4 की टीम ने प्रवर्तन-2 बरेली की टीम व स्थानीय आबकारी स्टाफ के साथ ग्राम बहादुरगंज, तुर्कपुर बड़वार, बिथरा, बनकटी और आसपास के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर थाना न्यूरिया में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गिरफ्तार महिला को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।



