प्रतापगढ़ के सुरक्षा तंत्र में बड़ा विस्तार, 17 नवीन 'डायल-112' वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस के सुरक्षा तंत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। एसपी दीपक भूकर ने 17 नवीन 'डायल-112' वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

प्रतापगढ़ के सुरक्षा तंत्र में बड़ा विस्तार, 17 नवीन 'डायल-112' वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस के सुरक्षा तंत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। एसपी दीपक भूकर ने 17 नवीन 'डायल-112' वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनपद को प्राप्त 17 नवीन डायल-112 चार पहिया वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी प्रशान्त राज डायल-112 प्रभारी दौलत यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।