हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश को किया गया लंगड़ा। इसके साथ ही पुलिस काम्बिंग के दौरान तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया l
हाथरस/जनमत। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश को किया गया लंगड़ा। इसके साथ ही पुलिस काम्बिंग के दौरान तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।
बतादें कि पुलिस की चेकिंग के दौरान हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंढू बम्बे क्षेत्र में कार सवार बदमाशों से सुबह तड़के मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में 01 बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, और एक स्विफ्ट कार बरामद किया गया। पुलिस ने बतायश कि बदमाशों पर कई अपराधिक मुक़दमें दर्ज है।
REPORTED BY - HOMESH MISHRA
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR