हरदोई में बालिका से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

हरदोई में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिहानी पुलिस ने एक बालिका से रेप के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है।

हरदोई में बालिका से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा व कारतूस बरामद
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिहानी पुलिस ने एक बालिका से रेप के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस के साथ एक खोखा बरामद हुआ है।पुलिस घायल को इलाज के लिए लेकर गयी है।यह मुठभेड़ पिहानी इलाके के महोलिया की तरफ से जंगल के रास्ते हसैयामऊ मोड पर हुई।

दरअसल, क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री गांव की ही एक लड़की के साथ ग्राम अकोहरा के पास खेत में बथुआ तोडने गई थी। उसी दौरान मुनेन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम अकोहरा थाना पिहानी द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया।

इस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना पिहानी पर पॉक्सो एक्ट आदि का मुकदमा दर्ज किया गया था।एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिहानी पर मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मुनेन्द्र महोलिया की तरफ से जंगल के रास्ते हसैयामऊ मोड की तरफ जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी की गयी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसकों पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने आप को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें उक्त व्यक्ति बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम मुनेन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम अकोहरा थाना पिहानी जनपद हरदोई बताया। घायल अभियुक्त मुनेन्द्र उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी पिहानी भेजा गया है।